फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: टैब वितरण कार्यक्रम के कारण बदला रहेगा यातायात, सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक बदली रहेगी व्यवस्था

Sat, 14 Nov 2026 09:43 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में आयोजित टैब वितरण कार्यक्रम के कारण इलाके का यातायात सुबह 7 बजे से दोपहर तीन बजे तक बदला रहेगा। इसके लिए रूट में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रों को टैब वितरित करेंगे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के ठाकुरगंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल में रविवार को टैब वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कारण सुबह सात से दोपहर करीब तीन बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी।
विज्ञापन


ये रहेगी व्यवस्था
- बाजनगर किसानपथ अंडरपास से छंदोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी, बड़े और कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।
- कसमंडी (हमसफर लॉन) अंडरपास से अंधे की चौकी तिराहे की तरफ भारी,बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- छंदोईया बाईपास तिराहे से कार्यक्रम स्थल, भिठौली तिराहे की तरफ भारी, बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- तिकोनिया तिराहे से दुबग्गा तिराहे, छंदोईया बाईपास तिराहा की तरफ भारी, बड़े और कामर्शियल वाहन नहीं जा सकेंगे।
- भिठौली तिराहे से कार्यक्रम स्थल, छंदोईया बाईपास तिराहे की तरफ भारी, बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
-नया पक्कापुल तिराहा/कुड़ियाघाट तिराहा से कार्यक्रम स्थल, घैला तिराहा की तरफ बड़े, कामर्शियल वाहन और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- दुबग्गा तिराहे से छंदोईया बाईपास तिराहे की तरफ समस्त प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें