बारावफात का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। इस दौरान अमीनाबाद के झंडे वाला पार्क से सुबह 10 बजे जुलूस निकलेगा। इसके कारण पुराने लखनऊ में सुबह सात बजे से यातायात परिवर्तित रहेगा। इमरजेंसी की स्थिति में शव वाहन, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और स्कूली वाहनाें को पुलिस निकलवाएगी।
- कमला नेहरू क्राॅसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्ट्रोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- नक्खास तिराहा से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड, टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा।
- टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जाएगा।
- हैदरगंज तिराहा से नक्खास तिराहा, ऐशबाग ईदगाह की ओर यातायात नहीं जाएगा।
- वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर यातायात का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- मेडिकल काॅलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर यातायात रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएगा।
- पोस्ट आफिस तिराहा से मौलवीगंज होकर ट्रैफिक रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेगा।
- रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा, एवं अमीनाबाद चौराहा से कोई भी यातायात झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेगा।
- ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।
- बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तिराहा की ओर कोई यातायात नहीं जा सकेगा।
- मिल एरिया तिराहा से हैदरगंज जाने वाला यातायात हैदरगंज की तरफ नहीं जाएगा।
- राजेंद्र नगर चौराहा से कोई भी यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा।