फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी प्रेमी की तलाश जारी

Thu, 10 Oct 2024 01:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

दोबारा गर्भवती होने पर शादी की बात कही तो आरोपी धमकाने लगा। उसका भाई नितिन, साथी विपिन और एक अज्ञात युवक बहाने से उसे कमरे पर ले गए। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व गर्भपात करने का मुख्य आरोपी अभी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


लखनऊ में किशोरी अपनी बहन व जीजा के साथ रहती है। उसके अनुसार जीजा का दोस्त सुलतानपुर का निखिल यादव जानवी एन्क्लेव में रहता है। वह अक्सर जीजा के घर आता था। इस दौरान उसने उसे प्रेम के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।

दोबारा गर्भवती होने पर शादी की बात कही तो आरोपी धमकाने लगा। उसका भाई नितिन, साथी विपिन और एक अज्ञात युवक बहाने से उसे कमरे पर ले गए। वहां नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।
विज्ञापन


आजिज आकर सोमवार को पीड़िता ने केस दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के बसेरा एन्क्लेव निवासी विपिन, गौरव और नितिन यादव को गिरफ्तार कर लिया। तीनों मूलरूप से सुलतानपुर के रहने वाले हैं। आरोपी गौरव प्राइवेट नौकरी करता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें