राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक डॉ. मोहन भागवत संघ के शताब्दी वर्ष 2024-25 में संघ की शाखाओं का गांव-गांव तक विस्तार का एजेंडा सौंपकर मंगलवार को चले गए। उन्होंने लखनऊ प्रवास के दूसरे दिन भी प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से मुलाकात की। संघ प्रमुख ने शताब्दी वर्ष तक अवध प्रांत में शाखाओं के विस्तार के साथ गांवों परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता और गौ सेवा संवर्धन से जुड़े कार्यों के विस्तार की बात की। उन्होंने हर जिले में एक गांव को आदर्श बनाने और सामाजिक परिवर्तन के कार्यों के संबंध में भी बातचीत की।