खो-खो चैंपियनशिप के लिए चयनित लखनऊ टीम के खिलाड़ी।
लखनऊ। बिजनौर में 29 मार्च से शुरू होने वाली राज्य स्तरीय जूनियर खो-खो चैंपियनशिप के लिए बृहस्पतिवार को लखनऊ टीम घोषित कर दी गई। लखनऊ बालक टीम की कमान आनंद कुमार को सौंपी गई है जबकि कामिनी बालिका टीम का नेतृत्व करेंगी। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष रोहित अग्रवाल ने टीमों को किट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। लखनऊ खो-खो संघ के सचिव राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि बालक और बालिका दोनों ही टीमों में दमदार खिलाड़ी मौजूद हैं। हम पदक जीतने को तैयार हैं। बालक टीम में देवराज सिंह, मुकेश सिंह, शिवम, अक्षत सिंह, सक्षम सिंह, अर्चित भारती, प्रिंस, अनय पाल, यश सोनी, राज राजभर व रवि गिरि को शामिल किया गया, जबकि कोच अमन कुमार गुप्ता और मैनेजर कीर्ति रावत होंगी। बालिका टीम में राखी विश्वकर्मा, मनीषा राठौर, शीतल, अंशिका वर्मा, महिमा, वैष्णवी, राखी शर्मा, आकांक्षा यादव, शहरीन, साक्षी और अपर्णा को जगह मिली है, जबकि कोच दीपा चौरसिया और मैनेजर श्वेता वर्मा होंगी।