फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : ऊर्जा मंत्री के आश्वासन के बाद भी खत्म न हुआ हड़ताली बिजली कर्मियों का उत्पीड़न, नहीं मनाएंगे दिवाली

Fri, 10 Nov 2023 12:47 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वे ऊर्जा मंत्री की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस नहीं लेने की वजह से विरोध जताएंगे।
विज्ञापन
Diwali 2023 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊर्जा विभाग के हड़ताली कर्मचारी दिवाली नहीं मनाएंगे। वे ऊर्जा मंत्री की ओर से आश्वासन मिलने के बाद भी उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस नहीं लेने की वजह से विरोध जताएंगे। बिजली कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मार्च में हड़ताल की थी। 19 मार्च को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति और ऊर्जा मंत्री के बीच समझौता हुआ। 

विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री ने आश्वासन दिया कि सभी बिजली अभियताओं एवं कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएंगे। निलंबन और बर्खास्तगी की कार्रवाई भी वापस ली जाएगी लेकिन अभी तक ये मामले वापस नहीं लिए गए हैं। ऐसे में विद्युत कर्मचारी संयुक्त परिषद की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में अब तक की स्थितियों पर चर्चा की गई। तय किया गया कि आश्वासन के बाद भी राहत नहीं देने के विरोध में वे दिवाली नहीं मनाएंगे। 

परिषद के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि बिजली-कर्मी निर्बाध विद्युत आपूर्ति के कार्य में पूरी निष्ठा से दिन रात जुटे हुए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एकमुश्त समाधान योजना की सफलता में भी लगे हैं। आठ माह से निरंतर कार्य करने के बाद भी उन्हें राहत नहीं दी गई है। इससे करीब एक लाख से अधिक बिजली कर्मी और उनके परिवार जन दिवाली नहीं मनाएंगे। 
विज्ञापन


बैठक में जितेन्द्र सिंह गुर्जर, जय प्रकाश, जीवी पटेल, गिरीश पांडेय, महेन्द्र राय, सुहैल आबिद, पीके दीक्षित, आर बी सिंह, राजेंद्र घिल्डियाल, शशिकांत श्रीवास्तव, चंद्र भूषण उपाध्याय, डीके मिश्रा, मो वसीम, श्रीचंद, सीएल दीक्षित, केएस रावत, सरयू त्रिवेदी, मो इलियास, राम सहारे वर्मा, शरदेंदु सागर, मो नाजिम आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें