फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, अखिलेश ने कहा- पोस्टल बैलेट में सपा को मिले 51.5 फीसदी वोट

Tue, 15 Mar 2022 09:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि धान खरीद न होने से किसान बेहाल हैं। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा 2022 के चुनाव नतीजों से जाहिर है कि जनता के बड़े वर्ग का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। सत्ताधारी याद रखें कि छल से बल नहीं मिलता है। अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि पोस्टल बैलेट में सपा गठबंधन को मिले 51.5 प्रतिशत वोट से चुनाव का सच बयान हो रहा है। प्रदेश के मतदाताओं ने समाजवादी पार्टी की ढाई गुना सीटें बढ़ाकर अपना रूझान जता दिया है और भाजपा की सीटों का घटाव भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि धान खरीद न होने से किसान बेहाल हैं। कई जगहों पर खरीद की अवधि समाप्त हो गई पर किसानों का धान नहीं खरीदा गया। समय पर किसानों को खाद भी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें