फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow :  सपाइयों ने कल्याण दिवस के रूप में मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन, कहीं बांटे फल तो कहीं किया भंडारा

Sun, 02 Jul 2023 01:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कहीं फल वितरण तो कहीं भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
जन्म दिवस आयोजन... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिन सपाइयों ने शनिवार को कल्याण दिवस के रूप में मनाया। प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। कहीं फल वितरण तो कहीं भंडारे का आयोजन हुआ।

विज्ञापन


सपा कार्यालय में प्रो रामगोपाल सहित पार्टी नेताओँ ने सपा अध्यक्ष को बधाई दी। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने संकल्प पत्र पढ़ा, जिसको सभी उपस्थित लोगों ने दोहराते हुए संविधान बचाने का संकल्प लिया। पार्टी कार्यालय के सामने पार्षद देवेंद्र सिंह जीतू तथा नवीन धवन बंटी की ओर से आयोजित भंडारे का उद्घाटन राष्टीय सचिव राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने किया। 

इस अवसर पर पूजा शुक्ला, राजकुमार मिश्रा, रामसागर यादव, अभिषेक मिश्र, सुशील दीक्षित आदि मौजूद रहे। जिला कार्यालय लखनऊ में जिलाध्यक्ष जयंत यादव के नेतृत्व में जन्मदिन मनाया गया। गोसाईगंज में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में पौधरोपण व अन्य कार्यक्रम हुए। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ ने 50 हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया। अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल के नेतृत्व में हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में अवधबार एसोसिएशन में 50 किलों का केक काटा गया।
विज्ञापन


केरल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस.पोथेन थामस, कर्नाटक के मानजप्पा के प्रतिनिधियों ने भी सपा अध्यक्ष से मिलकर बधाई दी। किन्नर पायल सिंह के साथ किन्नर समाज ने बधाई दी। बाराबंकी से लौटते वक्त सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देर शाम चिनहट में पूर्व विधायक राजेंद्र यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। यहां 50 किलो का केक काटा। इसी तरह अन्य जिलों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

 





 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें