प्रदेश में चाचा भतीजे के बीच चल रही रार अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि जिसे हमने चलना सिखाया वो हमें रौंदता रहा। अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर भी मैं चुप रहा। मर्यादा,सम्मान सब भूल कर साथ निभाया। फिर भी बार-बार मेरे भावनाओं को चोट पहुंचाई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि वह फिर से पुनर्गठन की तैयारी में हैं। इससे स्पष्ट है कि वह अपनी पार्टी को नए सिरे से संचालित करेंगे।