फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश से बेहद नाराज हैं शिवपाल सिंह यादव, ट्वीट कर बोला करारा हमला

Tue, 03 May 2022 01:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

इतना ही नहीं उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि वह फिर से पुनर्गठन की तैयारी में हैं। इससे स्पष्ट है कि वह अपनी पार्टी को नए सिरे से संचालित करेंगे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में चाचा भतीजे के बीच चल रही रार अब खुलकर सामने आ गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने ईद के मौके पर देशवासियों को बधाई देते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट किया है कि जिसे हमने चलना सिखाया वो हमें रौंदता रहा। अपने सम्मान के न्यूनतम बिंदु पर भी मैं चुप रहा। मर्यादा,सम्मान सब भूल कर साथ निभाया। फिर भी बार-बार मेरे भावनाओं को चोट पहुंचाई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि वह फिर से पुनर्गठन की तैयारी में हैं। इससे स्पष्ट है कि वह अपनी पार्टी को नए सिरे से संचालित करेंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें