उत्तर प्रदेश साहित्य सभा द्वारा साहित्य को आगे बढ़ाने के लिए, साहित्य के संवर्धन के लिए रीना सिंह को साहित्य उन्नायक सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अवनीश कुमार सिंह, पवन सिंह चौहान तथा साहित्य के बड़े नाम सोनरूपा विशाल विष्णु सक्सेना, डॉ. शिव ओम अम्बर, डॉ राजीव राम, बलराम श्रीवास्तव और उदय प्रताप सिंह उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रदेश जिले के साहित्य सभा के साहित्यकार सदस्य उपस्थित थे। प्रख्यात साहित्यकार सर्वेश अस्थाना ने कार्यक्रम का संचालन किया।