फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सद्भावना संदेश लेकर नवाबों के शहर आईं प्रियंका चोपड़ा, नए 'किरदार' में हैं यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर

Mon, 07 Nov 2022 01:03 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow : यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका दो दिन तक लखनऊ में रहेंगी और कई सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी। इस दौरान उनका निगोहां के लालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, 1090 विमेन पावरलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर के साथ यूनिसेफ ऑफिस जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। देर रात वह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचीं। 
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट पर प्रियंका... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न किसी फिल्म का प्रमोशन न कोई शूटिंग, इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नवाबों के शहर में सद्भावना का संदेश लेकर आईं हैं। यूनिसेफ की गुडविल एंबेसडर प्रियंका दो दिन तक लखनऊ में रहेंगी और कई सामाजिक जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी। इस दौरान उनका निगोहां के लालपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय, 1090 विमेन पावरलाइन, 181 वन स्टॉप सेंटर के साथ यूनिसेफ ऑफिस जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। देर रात वह अमौसी एयरपोर्ट पहुंचीं। 

विज्ञापन


प्रियंका को 2016 में ‘ग्लोबल यूनिसेफ गुडविल एंबेसडर’ के रूप में नियुक्त किया गया। वह बच्चों के अधिकारों तथा लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मीडिया पैनल चर्चाओं में भी भाग लेती रहती हैं। वह भारत में जिन प्रमुख यूनिसेफ अभियानों से जुड़ी हुई हैं, उनका लक्ष्य किशोरियों और युवतियों को जीवन कौशल, उद्यम और नेटवर्किंग के कौशल का प्रशिक्षण देकर उन्हें मजबूत बनाना है। उन्होंने यूनिसेफ के अभियानों का प्रचार करने में भी मदद की है। 

इन अभियानों से वह अपने समर्थकों को देश भर में किशोरियों के अधिकारों की मांग करने के लिए प्रेरित करती हैं। विशेषकर उनके अधिकारों के लिए जो समाज के बहिष्कृत और अधिकारविहीन वर्गों से आती हैं। उन्होंने ‘बच्चों के खिलाफ हिंसा’ अभियान से जुड़े ऑडियो-वीडियो में भी अपनी आवाज दी है, जिसका उद्देश्य बाल विवाह के साथ-साथ शारीरिक, भावनात्मक और यौन हिंसा के विभिन्न रूपों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन


स्वागत में जुटा लालपुर विद्यालय, बच्चों को भी इंतजार  
प्राथमिक विद्यालय लालपुर में कक्षा चार का छात्र अर्पित बेहद खुश है। पूछने पर कहा, कल प्रियंका चोपड़ा आ रही है। कौन हैं प्रियंका चोपड़ा जानते हो, इस सवाल पर बोला कि अभी तक टीवी में देखा है और अब एकदम पास से देखूंगा तो अच्छा लगेगा।

बदल गई विद्यालय की सूरत
प्राथमिक विद्यालय लालपुर की सजावट देखकर हर कोई यही कहता नजर आया कि कुछ खास लोग आ रहे हैं।  प्रियंका के स्वागत के लिए विद्यालय में देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। एबीएसए मनीष सिंह विद्यालय में मौजूद रहे। ब्लॉक के अधिकारी व ग्राम पंचायत सचिव लालपुर आलोक वर्मा सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे। बीएसए अरुण कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम यूनिसेफ की ओर से आयोजित किया जा रहा है। हमने विद्यालय में तैयारियां कराई थीं। यूनिसेफ की टीम ने भी अपनी तैयारियां की हैं। उन्हें पूरा सहयोग किया जा रहा है।

प्राथमिक विद्यालयों संग आंगनबाड़ी केंद्र जाएंगी प्रियंका
प्रियंका लखनऊ में दो दिन रहेंगी। सोमवार को वह सुबह साढ़े सात बजे बिजनौर रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय औरंगाबाद जाकर स्कूली गतिविधियों में शामिल होंगी। सुबह साढ़े नौ बजे मोहनलालगंज के लालपुर गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में मीना मंच से रूबरू होने के साथ ही पोषण गतिविधियां देखेंगी। दोपहर साढ़े 12 बजे चिनहट के उत्तरधौना में जूनियर हाईस्कूल जाएंगी। 

दोपहर 3:45 बजे 1090 जाकर गतिविधियों का अवलोकन करेंगी। वहीं, मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे लोकबंधु अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर 181 जाएंगी। सवा 10 बजे सरोजनीनगर स्थित पीएचसी जाएंगी। दोपहर सवा 12 बजे न्यू बॉर्न केयर यूनिट देखने वीरांगना अवंती बाई महिला चिकित्सालय गोलागंज जाएंगी। साढ़े तीन बजे गोमतीनगर स्थित यूनिसेफ कार्यालय जाएंगी। शाम 7 बजे अमौसी एयरपोर्ट से प्रस्थान करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें