पुलिस मामले की जांच में जुटी है
- फोटो : अमर उजाला
सुशांत गोल्फ सिटी के महिपालखेड़ा में संदिग्ध हालात में गोली लगने से 29 वर्षीय यथार्थ शंकर यादव की मौत हो गई। बताया जा रहा है, मंगलवार देर रात यथार्थ अपनी पत्नी को अवैध पिस्टल दिखा रहा था, इसी दौरान गोली चल गई।
पुलिस आत्महत्या और हादसे में गोली चलने, दोनों एंगल से जांच कर रही है। मौके से अवैध पिस्टल बरामद कर ली गई है।
यथार्थ एक मंदिर की देखरेख करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।