लखनऊ पुलिस ने 50 लाख की अवैध शराब जब्त की
- फोटो : ANI
लखनऊ पुलिस ने आज (रविवार) एक ट्रक से 50 लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब जब्त की। एसएसपी लखनऊ कलानिधि नैथानी ने बताया कि मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दो की तलाश जारी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुट गई है।