लखनऊ पासपोर्ट कार्यालय को मिला उत्कृष्ट पुरस्कार।
लखनऊ। राजभाषा कार्यान्वयन समिति कार्यालय की वर्ष 2025-2026 की दूसरी अर्द्धवार्षिक बैठक में अप्रैल से सितंबर की छमाही रिपोर्ट की समीक्षा हुई। जिसके आधार पर 74 सदस्य कार्यालयों के कामों का मूल्यांकन हुआ। इसमें लखनऊ क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को उत्कृष्ट कामों के लिए दूसरा स्थान मिला। साथ ही तिमाही कार्यशालाओं के सफल आयोजन के लिए भी प्रमाणपत्र मिला। इस अवसर पर पासपोर्ट कार्यालय की ओर से संजीव सक्सेना, सहायक पासपोर्ट अधिकारी , कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी लकी सिंह और श्वेतांक सक्सेना मौजूद रहे।