फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : पटरी से उतरा पार्सलवैन, छह ट्रेनों का संचालन बाधित, लखनऊ जंक्शन की जगह चारबाग से रवाना हुई लखनऊ मेल

Sun, 03 Sep 2023 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ जंक्शन पर शंटिंग के दौरान रविवार शाम पार्सलवैन पटरी से उतर गया, जिससे लखनऊ मेल, पुष्पक सहित छह ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ मेल को जंक्शन की जगह चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।
विज्ञापन
लखनऊ मेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ जंक्शन पर शंटिंग के दौरान रविवार शाम पार्सलवैन पटरी से उतर गया, जिससे लखनऊ मेल, पुष्पक सहित छह ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ मेल को जंक्शन की जगह चारबाग रेलवे स्टेशन से रवाना किया गया, जिससे यात्रियों को असुविधा हुई।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शाम करीब सवा छह बजे पार्सलवैन का पहिया पटरी से उतर गया। आनन-फानन रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई। पर, डिरेलमेंट से रूट ब्लॉक हो गया, जिससे ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। लखनऊ जंक्शन से मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस रात साढ़े नौ बजे रवाना होती है, लेकिन डिरेलमेंट के चलते ट्रेन का संचालन दो घंटे रिशेड्यूल कर दिया गया। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।

वहीं लखनऊ जंक्शन से छपरा जाने वाली एलजेएन छपरा एक्सप्रेस को भी ढाई घंटे रिशेड्यूल किया गया। इतना ही नहीं लखनऊ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेन लखनऊ मेल रूट ब्लॉक होने के कारण जंक्शन नहीं पहुंच पाई। ट्रेन का मेंटेनेंस चारबाग पर होता है, जहां से ट्रेन जंक्शन लाई जाती है। पर, रविवार को ट्रेन जंक्शन नहीं पहुंच पाई, जिससे रेलवे अफसरों ने ट्रेन को चारबाग रेलवे स्टेशन से चलाने का फैसला लिया। हालांकि, यह ट्रेन पहले चारबाग रेलवे स्टेशन से ही चलाई जाती थी, पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इसे लखनऊ जंक्शन पर शिफ्ट कर दिया गया था। ट्रेन करीब आधे घंटे की देरी से चारबाग से रवाना हुई।
विज्ञापन


...ये ट्रेनें भी हुईं प्रभावित
इतना ही नहीं नई दिल्ली से लखनऊ जंक्शन आने वाली कॉरपोरेट ट्रेन तेजस एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस आदि ट्रेनों के संचालन पर भी रूट ब्लॉक होने के कारण प्रभाव पड़ा। लखनऊ मेल वीआईपी ट्रेन है। ट्रेन को जंक्शन की जगह चारबाग से चलाने का निर्णय रात में लिया गया, जिससे यात्रियों को इसकी सूचना नहीं मिल सकी। लिहाजा लखनऊ मेल से रवाना होने वाले यात्री पहले जंक्शन गए, जहां उन्हें कैबवे का चार्ज भी देना पड़ा। पर, बाद में उन्हें ट्रेन के चारबाग से रवाना होने की सूचना मिली, जिससे उन्हें फिर से चारबाग पहुंचना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें