फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लखनऊ पीएसी ने जीती चल वैजयंती ट्रॉफी

विज्ञापन
चल वैजयंती ट्रॉफी जीतने वाली 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ की टीम
विज्ञापन
बाराबंकी। दसवीं वाहिनी पीएसी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान पर आयोजित 27वीं अंतरवाहिनी पीएसी मध्य जोन हॉकी प्रतियोगिता का खिताब 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ ने अपने नाम किया। बृहस्पतिवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में लखनऊ की टीम ने मेजबान 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी को 6-2 से हराकर चल वैजयंती ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मुकाबले के हीरो रहे 35वीं वाहिनी के फारवर्ड खिलाड़ी हरिराम ने शानदार हैट्रिक लगाई। शोभित ने भी दो गोल दागे। सौरभ ने एक गोल किया। बाराबंकी ने भी दो गोल दागकर वापसी की कोशिश की। हालांकि, लखनऊ की सजग रक्षापंक्ति ने उन्हें सफल नहीं होने दिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी लखनऊ/अयोध्या अनुभाग किरीट राठौड़ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें