फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : जमानत राशि तय करते वक्त बंदी की सामाजिक और अर्थिक स्थिति हैसियत पर गौर करें ट्रायल कोर्ट

Tue, 04 Apr 2023 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कहा कि अपराधिक मामलों में समुचित जमानतनामों की जरुरत से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में ट्रायल कोर्ट जमानत राशि तय करते समय बंदी की हैसियत पर अवश्य गौर करें।
विज्ञापन
लखनऊ हाईकोर्ट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने आपराधिक मामलों में बंदियों की जमानत मंजूर होने के बाद जमानतनामे दाखिल न कर पाने से जेल में रहने के मुद्दे का गंभीरता से संज्ञान लिया है। जमानत मंजूर होने के बाद भी जमानतनामे दाखिल न कर पाने से जेल में रहने की विवशता को कोर्ट ने आरोपी की व्यक्तिगत आजादी से जोड़कर देखने पर जोर दिया।

विज्ञापन


कहा कि अपराधिक मामलों में समुचित जमानतनामों की जरूरत से भी इंकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में ट्रायल कोर्ट जमानत राशि तय करते समय बंदी की हैसियत पर अवश्य गौर करें। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट की एकल पीठ ने बाराबंकी के एक फौजदारी मामले में आरोपी अरविंद सिंह की याचिका को मंजूर करते हुए सुनाया।

कोर्ट ने कहा कि जमानत राशि निर्धारित करते समय ट्रायल कोर्ट को बंदी की सामाजिक और अर्थिक स्थिति पर भी गौर करना चाहिए। कोर्ट ने न्यायिक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (जेटीआरआई),लखनऊ को भी इन मुद्दों पर शोध करने के लिए कहा। इस मामले में याची का कहना था कि छह केसों में उसकी जमानत मंजूर हुई है लेकिन वह अलग अलग जमानत नामे दाखिल कर पाने में असमर्थ है। ट्रायल कोर्ट ने हर केस के लिए अलग जमानत राशि निर्धारित की है।
विज्ञापन


कोर्ट ने इस अहम मुद्दे पर विस्तृत आदेश जारी कर याची से सभी छह केसों के लिए एक ही जमानतनामा लिए जाने का आदेश ट्रायल कोर्ट को दिया । यह सभी मामले एक ही कंपनी द्वारा जमाकर्ताओं के खिलाफ किए गए अपराधो से संबंधित हैं। कोर्ट ने इस मुद्दे पर सांविधानिक फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि जेटीआरआई जैसे संस्थानों को इन पर गहन शोध करना चाहिए। इनमें बंदियों की समाजिक व अर्थिक स्थिति और जमानत दाखिल करने की क्षमता, जमानत मंजूर होने पर जमानतनामे न दाखिल कर पाने की वजह से रिहाई न हो पाना आदि मसलों को शामिल किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें