फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मोबाइल पर कर रही थी बात, मां ने डांटा तो लगा ली फांसी, तबीयत खराब होने से नहीं जा रही थी स्कूल

Sun, 01 Oct 2023 11:17 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ में मलिहाबाद में रहीमाबाद इलाके में मोबाइल पर बेटी को बात करता देख मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर सुनीता देवी (16) ने फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मलिहाबाद में रहीमाबाद इलाके में मोबाइल पर बेटी को बात करता देख मां ने डांट दिया। इससे आहत होकर सुनीता देवी (16) ने फांसी लगा ली।

विज्ञापन


रहीमाबाद के सहिजना गांव की रहने वाली इंटर की छात्रा सुनीता देवी तबीयत खराब होने के चलते हफ्तेभर से स्कूल नहीं जा रही थी। परिजन के अनुसार, वह मोबाइल पर काफी देर तक बात करती थी। रविवार सुबह भी वह फोन पर बात कर रही थी। यह देख मां जयदेवी ने डपट लगा दी। इसके बाद जयदेवी और उनके पति खेत पर काम करने चले गए। सुनीता ने छोटे भाई रंजीत को खेलने के बहाने बाहर भेज दिया और फिर फांसी लगा ली। शाम करीब चार बजे रंजीत लौटा तो उसने बहन का शव फंदे से लटकता देखा। शोर होते ही आसपास के लोग जमा हो गए। खबर पाकर खेत पर मौजूद परिजन भी भागते हुए घर पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें