फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : 16 अधिशासी और अधीक्षण अभियंताओं को चेतावनी, दो को प्रतिकूल प्रविष्टि, अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Fri, 08 Dec 2023 11:32 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राजधानी के गोमती नगर स्थित नगरी निकाय निदेशालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने 11 बिन्दुओं पर अधिकारियों के पेंच कसे। एकमुश्त समाधान योजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बकायदारों को इसका फायदा दिलाया जाए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने शुक्रवार को जोनवार समीक्षा की। एकमुश्त समाधान योजना के साथ ही विभाग में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की जानकारी ली। काम में लापरवाही मिलने पर 16 अधिशासी और अधीक्षण अभियंताओं को चेतावनी दी। दो अधीक्षण अभियंताओं को प्रतिकूल प्रविष्टि और मथुरा व लखनऊ के गोमती नगर के अधिशासी अभियंता को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम भेजने का निर्देश दिया।

विज्ञापन


राजधानी के गोमती नगर स्थित नगरी निकाय निदेशालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कारपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने 11 बिन्दुओं पर अधिकारियों के पेंच कसे। एकमुश्त समाधान योजना में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बकायदारों को इसका फायदा दिलाया जाए। उपभोक्ताओं को सही रीडिंग का बिल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

सभी प्रबंध निदेशकों और मुख्य अभियंताओं से कड़े शब्दों में कहा कि जो भी अवर अभियंता, सहायक अभियंता, अधिशासी अभियंता काम नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि निदेशक और मुख्य अभियंताओं की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। इस दौरान कम प्रगति वाले खंडों से स्पष्टीकरण लिया गया। उन्होंने राजस्व की समीक्षा, बिलिंग, मीटर रीडर द्वारा बिल जमा कराये जाने की स्थिति आदि पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन


इनके खिलाफ हुई कार्रवाई
जोनवार समीक्षा के दौरान पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने विभिन्न परियोजनाओं की खराब प्रगति मिलने पर अधिशासी अभियंता मवाना, बड़ौत, चांदपुर, सहारनपुर प्रथम और द्वितीय, आगरा, माठ को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। वहीं अधीक्षण अभियंता सहारनपुर, गाजियाबाद प्रथम और द्वितीय, मेरठ को भी नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

अधीक्षण अभियंता अमरोहा और धामपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान मुख्य अभियंता वाराणसी को भी काम सुधारने की चेतावनी दी। लेसा की स्थिति पर सख्त नाराजगी जताते हुए अधीक्षण अभियंता गोमती नगर को स्थानांतरित करने का आदेश दिया। इसी तरह अधिशासी अभियंता मथुरा को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम भेजने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य अभियंता कानपुर एक और कानपुर दो को भी कार्य में सुधार लाने की हिदायत दी।

समीक्षा के दौरान अभियंता हुआ बेहोश
समीक्षा बैठक के दौरान लेसा के सीतापुर रोड खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता अचानक बेहोश हो गए। उन्हें सभा कक्ष के पीछे वाले कमरे में ले गए और कुछ देर लिटाए रखा। पानी पिलाने के बाद वह होश में आए। इसके बाद उन्हें घर भेजा गया।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे कॉरपोरेशन अध्यक्ष लेसा की स्थिति पर नाराजगी जाता रहे थे। उन्होंने एक अधिशासी अभियंता से विवरण पूछना शुरू ही किया था कि उनके बगल में दूसरे अधिशासी अभियंता मनोज कुमार गुप्ता भी खड़े हो गए। वह सवाल का जवाब देने से पहले ही लड़खड़ाकर गिर गए। ऐसे में कुछ देर के लिए बैठक स्थगित कर दी गई। लगभग 10 मिनट बाद मनोज कुमार गुप्ता की स्थिति सामान्य होने पर फिर से बैठक शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें