फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : तेज रफ्तार दो बाइकें टकराईं, अधेड़ की मौत, पांच घायल, सिर में चोट आने से उखड़ीं सांसें

Sun, 07 May 2023 08:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गोसाईंगंज के नयापुरवा निवासी मायाराम अपनी बहू शिवांगी, उसकी बहन चांदनी व 10 साल के पोते को लेकर बछरावां के अमावा दोस्तपुर स्थित मायके जा रहे थे। इंदिरा नहर पटरी के रास्ते से बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में नगराम में इंदिरा नहर पटरी पर बने समेसी पुल के पास रविवार सुबह दो बाइकों की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में मायाराम (55) की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। इनमें महिला व बच्चे शामिल हैं। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। सिर में चोट आने से ही अधेड़ को जान गंवानी पड़ी।

विज्ञापन


गोसाईंगंज के नयापुरवा निवासी मायाराम अपनी बहू शिवांगी, उसकी बहन चांदनी व 10 साल के पोते को लेकर बछरावां के अमावा दोस्तपुर स्थित मायके जा रहे थे। इंदिरा नहर पटरी के रास्ते से बाइक से जा रहे थे। इसी बीच नशे में धुत भजाखेड़ा निवासी सोनू अपने चाचा सुरेंद्र को बाइक पर बैठाकर आ रहा था। समेसी पुल से कुछ दूर पहले सोनू की बाइक अनियंत्रित होकर मायाराम की बाइक से टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक पर सवार सभी छिटककर सड़क पर जा गिरे। मायाराम के सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं, शिवांगी का हाथ टूट गया, उसकी बहन चांदनी व बेटा भी चोटिल हो गया।

उधर दूसरी बाइक में सवार सोनू व सुरेंद्र भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आननफानन मायाराम सहित सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से मायाराम को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार राघव ने बताया कि दोनों बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। पुलिस ने भी सोनू के नशे में होने की बात पुष्ट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें