लखनऊ में पीजीआई बछरावां थाना क्षेत्र ईंट लादकर आ रही एक ट्रैक्टर ट्राली में ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से ट्राली में सवार दो मजदूरों की मौत हो गई।
्र
शुक्रवार की सुबह साढ़े दस बजे रायबरेली की तरफ से ईट लाद कर आ रहा एक ट्रैक्टर कल्ली के पास आगे जा रहे ट्रक ट्राला को ओवरटेक करने के चक्कर पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर टूट कर पलट गई। इस दुर्घटना में ट्राली में बैठे फूलचंद्र (27) और सचिन (20) निवासी बछरांवा की मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली को किनारे कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा गया।