फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पत्नी संग मिलकर सिलबट्टे से कूंचकर भाई को मार डाला, जमीन बेचने को लेकर चल रहा था विवाद

Thu, 22 Dec 2022 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मनोज ने कुबूला कि मां मायके में रहती थी। नाना की मौत के बाद उनकी जमीन भी मां के नाम हो गई थी। पूर्व प्रधान रामनरेश लोधी ने भाई ध्रुव, दिनेश व मनोज के अलावा मां सुंदरा के नाम से एक-एक बीघा जमीन आवंटित की थी। सभी भाइयों ने अपनी जमीन बेच दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में नगराम में मदारपुर गांव में बुधवार रात को दिनेश (35) को पहले फंटी से पीटा गया। फिर सिलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी गई। वारदात उसके भाई व उसकी पत्नी ने अंजाम दी। पुलिस ने 15 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शुरूआती जांच में जमीन बेचने के विवाद में हत्या की बात सामने आई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार राघव के मुताबिक, तमोरिया के मजरा मदारपुर में ध्रुव प्रसाद, दिनेश व मनोज सगे परिवार सहित रहते हैं। पिता देवी प्रसाद की मौत हो चुकी है। दोनों एक ही मकान के अलग-अलग कमरे में रहते थे। मंझले भाई दिनेश के अलावा दो भाइयों के विवाद हो चुके हें। दिनेश मां सुंदरा के साथ अलग रहता था। मनोज नशेबाजी भी करता था।

प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 11 बजे मनोज शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। कहासुनी के बाद मां सुंदरा को गालियां देने लगा। दिनेश ने विरोध जताया तो लकड़ी की फंटी से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद मनोज की पत्नी निशा ने भी दिनेश के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। खून से लथपथ होकर दिनेश जमीन पर गिर गया और तड़पकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दंपती बाइक से भाग निकले। बड़े भाई ध्रुव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ध्रुव की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दंपती को 15 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। मनोज वारदात के बाद दो बच्चों को ससुराल मे पहुंचाने जाते समय धर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कुबूला है।
विज्ञापन


जमीन बेचने का विरोध कर रहा था दिनेश
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में मनोज ने कुबूला कि मां मायके में रहती थी। नाना की मौत के बाद उनकी जमीन भी मां के नाम हो गई थी। पूर्व प्रधान रामनरेश लोधी ने भाई ध्रुव, दिनेश व मनोज के अलावा मां सुंदरा के नाम से एक-एक बीघा जमीन आवंटित की थी। सभी भाइयों ने अपनी जमीन बेच दी है। केवल मां के नाम की जमीन बची है। इसे बेचने का प्रयास किया जा रहा था। दिनेश मां के साथ रहता था। वह जमीन बेचने को राजी नहीं हो रहा था। इसे लेकर कई बार विवाद हो चुका था।

आरोपी ने मां बूढ़ी मां को भी पीटा
आरोपी ने पूछताछ में कुबूला कि मां सुंदारा मंझले बेटे दिनेश के साथ रहती थी। उसकी हर बात मानती थीं। इसका आरोपी दंपती अक्सर विरोध करते थे। विवाद न हो इसके लिए मां मंझले बेटे को साथ लेकर दोनों से अलग रहती थीं, जबकि ध्रुव व मनोज मदारपुर गांव वाले मकान में रहते थे। बुधवार रात को मनोज व उसकी पत्नी ने सुंदारा का पीटा था। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों का भी नहीं आया ख्याल
आरोपी दंपती के दो बच्चे हैं। तीन साल का बेटा दिव्यांश औ 40 दिन की दुधमुंही बेटी। वारदात के बाद आरोपी बच्चाें को अपनी ससुराल में देने जा रहा था। इससे पहले पुलिस के हत्थे चढ़ गया पुलिस के मुताबिक, दोनों बच्चों को थाने में ही महिला पुलिसकर्मियों के पास रखा गया है। निशा के मायके वालों को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस के अधिकारी दोनों को मायके वालों के सुपुर्द करने की बात कह रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें