फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : तस्करी की शराब में कोल्ड ड्रिंक व पुदीन हरा मिलाकर बेचने वाले तीन गिरफ्तार, ड्राई डे पर करते थे धंधा

Thu, 09 Nov 2023 05:26 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

तस्करी कर लाई गई शराब में कोल्डड्रिंक व पुदीनहरा मिलाकर उसको ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर बेचने वाले तीन शातिरों को नाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इस गोरखधंधे का संचालन तब करते थे, जब शहर में शराब की दुकानें बंद हो जाती थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तस्करी कर लाई गई शराब में कोल्ड ड्रिंक व पुदीन हरा मिलाकर उसको ब्रांडेड शराब की बोतलों में भरकर बेचने वाले तीन शातिरों को नाका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी इस गोरखधंधे का संचालन तब करते थे, जब शहर में शराब की दुकानें बंद हो जाती थीं। 

विज्ञापन


डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक ने बताया कि अवैध शराब बिक्री की सूचना पर नाका पुलिस की टीम को लगाया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि चारबाग के आसपास देर रात कुछ लोग फुटकर में शराब बेचते हैं। इस पर दो सिपाहियों को ग्राहक बनाकर चारबाग भेजा गया। सिपाहियों को शराब बेचने वालों ने 220 रुपये की बोतल 120 रुपये में ही दे दी। बोतलों पर लगी सील का बारकोड एक ही था। 

इस पर पुलिस टीम ने गैंग को ट्रेस करते हुए चारबाग निवासी अश्वनी शर्मा, आलमबाग सिंधी आश्रम निवासी अरविंदर सिंह और फैजुल्लागंज निवासी गौरव जायसवाल को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से 500 शीशी, 200 बोतलें मिश्रित शराब, पुदीन हरा की शीशी, 205 बार कोड, अलग-अलग ब्रांड के करीब 300 ढक्कन व अन्य सामान मिला। पूछताछ में अश्वनी ने बताया कि हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में सस्ते दाम में शराब खरीदकर लाते थे और उसमें मिलावट कर देररात बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें