घर में घुसे चोरों को देख वही के पालतू कुत्ते ने किया हमला तो धारदार हथियार से कुत्ते की कर दी हत्या। लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र के जगत खेड़ा स्थित ग्रीन वैली कॉलोनी में रहने वाले विनोद कुमार ने बताया कि बुधवार रात लगभग 10:30 बजे हम लोग घर के अंदर थे तभी हमारे पालतू कुत्ते की आवाज आई मै बाहर निकला तो देखा कुत्ता वहां नहीं था। हमे आशंका हुई तो आगे बढ़े तो देखा एक निर्माणाधीन मकान से दो संदिग्ध युवक भाग रहे थे यह देख तभी लोगों की मदद से अंदर मौजूद एक चोर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर ने बताया कि मेरे दोस्त ने कुत्ते को मार दिया और वह भाग गया।