फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा, धर्म अगर धर्म के रास्ते पर चलेगा तो होगा सम्मान

Sat, 25 Nov 2023 12:06 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनका सिर काटने पर इनाम की घोषणा करने वाले मुद्दे पर कहा कि संतों की आड़ में आतंकी छिपे हुए हैं। उनसे इसके सिवा कुछ और उम्मीद नहीं की जा सकती।
 
विज्ञापन
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा नेता और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि धर्म अगर धर्म के रास्ते पर चलेगा तो जरूर सम्मान किया जाएगा। अगर शूद्रों और महिलाओं को सम्मान न देने की बात करेंगे तो आलोचना सहन ही करनी पड़ेगी। स्वामी प्रसाद मौर्य ने उनका सिर काटने पर इनाम की घोषणा करने वाले मुद्दे पर कहा कि संतों की आड़ में आतंकी छिपे हुए हैं। उनसे इसके सिवा कुछ और उम्मीद नहीं की जा सकती।

विज्ञापन


स्वामी प्रसाद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संविधान के दायरे में रहकर बात करते हैं। संविधान में भी लिखा है कि अंधविश्वासों और पाखंड के खिलाफ हमें आवाज उठानी है और लोगों में वैज्ञानिक सोच पैदा करनी है। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी और मथुरा समेत सभी धार्मिक स्थलों का विकास होना चाहिए। लेकिन, इसके साथ ही नौजवानों को रोजगार देने का काम भी होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें