फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कानपुर से लखनऊ आ रही रोडवेज बस का अचानक ब्रेक जाम, बड़ा हादसा टला

Fri, 17 Feb 2023 01:57 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बस से सफर कर रहे 45 यात्रियों को चारबाग भेजा गया। इसी इलाके में बृहस्पतिवार को राठ डिपो की रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया था। चालक ने किसी तरह से सूझबूझ दिखाते हुए हाइवे किनारे लगे एक बड़े खंभे से टिकाकर लोगों की जान बचाई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से लखनऊ आ रही रोडवेज बस का अचानक ब्रेक जाम हो गया। जिसके कारण बीच हाइवे पर ही बस खड़ी हो गई। किसी तरह चालक ने बस को किनारे किया और यात्रियों को सुरक्षित उतारा। दूसरे बस से सफर कर रहे 45 यात्रियों को चारबाग भेजा गया। इसी इलाके में बृहस्पतिवार को राठ डिपो की रोडवेज बस का ब्रेक फेल हो गया था। चालक ने किसी तरह से सूझबूझ दिखाते हुए हाइवे किनारे लगे एक बड़े खंभे से टिकाकर लोगों की जान बचाई थी।

विज्ञापन


आजाद नगर डिपो की बस शुक्रवार को कानपुर से 45 सवारी लेकर लखनऊ चारबाग जा रही थी। तभी पूर्वाहन करीब 11 बजे सरोजनीनगर में स्कूटर इंडिया पेट्रोल पंप के पास   पहुंचते ही किसी कारणवश बस चालक मेहर अली ने बस रोकने के लिए कई बार ब्रेक लगाकर बस रोकने की कोशिश की, लेकिन बस ब्रेक खराब होने से बस एक ही जगह पर रुक गई  और आगे नहीं बढ़ी। ब्रेक लगने से बस आगे न बढ़ने से बस के अंदर बैठी सवारियों में अफरा तफरी मच गई। 

बस में सवार यात्रियों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया और बस के अन्दर अफरा तफरी मच गयी। बाद में बस चालक ने आननफानन बड़ी सूझबूझ से रोडवेज बस को  बीच रास्ते में ही बस खड़ी हो गई ।   जिसके बाद बस में बैठी सवारियों ने राहत की सांस ली। जबकि बाद में बस चालक ने चेक किया देखा  ब्रेक शू जाम है । उसने सवारियां को दूसरी बस में बस मैं बैठाकर चारबाग भेज दिया । चालक मेहर अली ने बताया  कि बस में लगभग 45 सवारियां बैठी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें