फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा अध्यक्ष ने कहा, महिलाओं-बच्चियों के लिए अभिशाप बन गई डबल इंजन सरकार

Mon, 14 Aug 2023 06:19 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार महिलाओं-बच्चियों की जिंदगी के लिए अभिशाप बन गई है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार महिलाओं-बच्चियों की जिंदगी के लिए अभिशाप बन गई है। महिलाओं-बच्चियों के साथ दुष्कर्म के मामले में देश भर में यूपी बदनाम हो रहा है। पुलिस का बर्ताव महिलाओं के साथ अभद्रता का रहता है, वहीं वह बलात्कारियों को बचाने का भी काम करती है।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित वंचित वर्ग की महिलाओं पर अत्याचार की सभी हदें पार हो गई हैं। उन्नाव में दबंगों ने खेत पर गई दलित महिला से गैंगरेप किया। पुरवा में घर में घुसकर छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रयागराज में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने की जगह उल्टा दुष्कर्म पीड़िता को बदनामी का भय दिखाकर खामोश रहने और मामला दबाने का प्रयास किया गया।

प्रतापगढ़ में अपनी फरियाद लेकर थाने पहुंची महिलाओं से पुलिसकर्मियों ने अभद्रता की और भगा दिया। नारी सम्मान की बात करने वाली भाजपा सरकार का यही चाल, चरित्र और चेहरा सामने आ रहा है। बरेली में घर में बंधक बनाकर महिला से दुष्कर्म किया गया। बरेली में ही अपनी बुआ के घर आई युवती का अपहरण कर लिया गया। कुशीनगर में बच्ची से दुष्कर्म किया गया। शामली में 9वीं की छात्रा की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। अपराध पर जीरो टॉलरेंस के करने वाले मुख्यमंत्री बताएं कि उनके खौफ से अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए तो रोज ही महिलाओं की इज्जत तार-तार करने वाले अपराधी कहां से आए हैं? सच तो यह है कि भाजपा राज में सत्ता संरक्षण में ही अपराधी फल-फूल रहे हैं। उन पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें