गोण्डा में फर्जी दस्तावेजों पर रजिस्ट्री करने के प्रकरण में स्टेट एसआईटी ने सात मुकदमे और दर्ज किए है। इस मामले में एसएसआईटी पूर्व में भी करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज कर विवेचना कर रही है। दरअसल, गोण्डा के रजिस्ट्री कार्यालय में बड़े पैमाने पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए जमीनों की रजिस्ट्री का प्रकरण सामने आया था।
इस प्रकरण की जांच किसी राज्य स्तरीय एजेंसी से कराने के लिए आईजी रेंज देवीपाटन मंडल ने शासन से अनुरोध किया था जिसके बाद यह मामला एसएसआईटी के सुपुर्द कर दिया गया था। इस प्रकरण में गोण्डा के रजिस्ट्री कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों, कई अधिवक्ताओं और निजी व्यक्तियाें के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए गए थे। जालसाजों ने राजा अयोध्या की जमीन को भी फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेच दिया था।