फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : स्कूली बस ने स्कूटी सवार छात्र को रौंदा, दवा लेने गये युवक की भी हादसे में मौत

Mon, 31 Jul 2023 06:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

इंदिरानगर के प्रतापनगर निवासी संजू कुमार बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। भाई रवि के मुताबिक उसकी मां नसरीन इंदिरानगर स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। सोमवार सुबह भाई संजू मां को स्कूटी से स्कूल छोड़ने गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गाजीपुर के सेक्टर-19 के पास सोमवार सुबह बेकाबू स्कूली बस ने स्कूटी सवार संजू कुमार (24) को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर गया। बस का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के वक्त वह अपनी मां को स्कूल छोड़कर वापस घर जा रहा था। पुलिस बस व चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


इंदिरानगर के प्रतापनगर निवासी संजू कुमार बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। भाई रवि के मुताबिक उसकी मां नसरीन इंदिरानगर सेक्टर-19 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में हाउसकीपिंग का काम करती थी। सोमवार सुबह भाई संजू मां को स्कूटी से स्कूल छोड़ने गया था। वापस आते समय लवकुशनगर में निजी स्कूल (एमिटी) की बस जा रही थी। चालक ने लापरवाही से बस चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी अनियंत्रित हो गई। संजू सड़क पर गिर गया। 

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कूल बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक हादसा स्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। आशंका है कि बिना हेलमेट के ही स्कूटी चला रहा था। वहीं हादसे में प्रयुक्त बस मौका देख चालक लेकर फरार हो गया। संजू तीन भाइयों रवि, कुलदीप से छोटा था। उधर हादसे की सूचना मिलते ही मां बेसुध होकर गिर गई। परिजनों ने किसी तरह उसे संभाला है।
विज्ञापन


उधर, नगराम के दीघारी उतरावा निवासी भीष्म कुमार (22) की रविवार रात को सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से दवा लेने समेसी जा रहा था। किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दीघारी उतरावां गांव निवासी भीष्म पेशे से किसान था। फूफा कल्लूराम ने बताया कि रविवार रात को वह बाइक से दवा लेने समेसी गया था। वापस आते समय देवीखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मोहनलालगंज सीएचसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में पत्नी विनिशा व एक बेटा है। पुलिस के मुताबिक भीष्म ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें