फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : संजय शेरपुरिया का केस अब एसटीएफ के हवाले, अब तक विभूतिखंड थाने की पुलिस कर रही थी विवेचना

Thu, 11 May 2023 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एसटीएफ की नोएडा टीम ने 25 अप्रैल को संजय राय उर्फ संजय शेरपुरिया को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार किया था। उस पर गोमतीनगर के विभूतिखंड थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि शेरपुरिया ने एनजीओ बनाकर स्वरोजगार देने के नाम पर ठगी की।
विज्ञापन
गिरफ्तार संजय शेरपुरिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाठग संजय शेरपुरिया का केस अब एसटीएफ को ट्रांसफर कर दिया गया है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अब तक विभूतिखंड पुलिस केस की विवेचना कर रही थी। पुलिस ने केस से संबंधित दस्तावेज एसटीएफ को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन


एसटीएफ की नोएडा टीम ने 25 अप्रैल को संजय राय उर्फ संजय शेरपुरिया को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से गिरफ्तार किया था। उस पर गोमतीनगर के विभूतिखंड थाने में केस दर्ज किया गया था। आरोप है कि शेरपुरिया ने एनजीओ बनाकर स्वरोजगार देने के नाम पर ठगी की। देश के शीर्ष नेताओं के साथ फोटो खिंचवाकर उसके जरिये धन उगाही की। उस पर मनी लॉन्डि्रंग और टैक्स चोरी के भी आरोप हैं।

दो सप्ताह से पुलिस केस की विवेचना कर रही थी। छह दिन की कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे दिल्ली और गुजरात में ले जाकर पूछताछ की थी और कई अहम दस्तावेज जब्त किए थे। चूंकि प्रकरण में शुरू से ही एसटीएफ सक्रिय रही है। इसलिए अब जांच एसटीएफ के हवाले कर दी गई है।
विज्ञापन


कई बड़े जद में आ सकते हैं
संजय का कनेक्शन सीधे तौर पर कई बड़े अफसरों व नेताओं से हैं। उसके मोबाइल से इस संबंध में कई अहम चैट मिले हैं। अब एसटीएफ इन सभी की भूमिका तलाशेगी। जरूरत पर उनसे पूछताछ भी करेगी। संजय की पत्नी कंचन राय भी रडार पर है। क्योंकि कंचन कंपनियों में संजय के साथ पार्टनर है। संजय की गिरफ्तारी के बाद से वह भूमिगत है।

पहले से जुटा रही थी जानकारी
एसटीएफ केस दर्ज होने के बाद से संजय से संबंधित जानकारी जुटा रही थी। उसकी कंपनियों का विवरण, बैंक खातों की डिटेल आदि के दस्तावेज एसटीएफ के पास हैं। एसटीएफ के पास पुख्ता साक्ष्य हैं कि किस तरह से स्वरोजगार के नाम पर युवाओं से रंजिस्ट्रेशन के नाम पर रकम वसूली गई। एसटीएफ ने संजय के बीस से अधिक करीबी चिह्नित किए हैं। इन पर आशंका है कि वह सभी सहयोगी के तौर पर संजय के साथ काम कर रहे थे। इन सभी पर शिकंजा कस सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें