इसकी वजह से करीब दो 200 संविदा कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। संविदाकर्मी ऋषि अवस्थी व रजनीश अवस्थी ने बताया कि गत 20 मार्च को भी धरना देने का एलान किया गया था, पर परिवहन निगम अधिकारियों ने मांगों पर आश्वासन देकर धरना स्थगित करा दिया था।
रोडवेज में नौकरी से निकाले गए संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर 30 मई से अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इसे लेकर शुक्रवार को बैठक कर निर्णय लिया गया है। कर्मचारियों ने बताया कि आदेश के बावजूद उनकी संविदा को बहाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से करीब दो 200 संविदा कर्मचारी बहाली की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। संविदाकर्मी ऋषि अवस्थी व रजनीश अवस्थी ने बताया कि गत 20 मार्च को भी धरना देने का एलान किया गया था, पर परिवहन निगम अधिकारियों ने मांगों पर आश्वासन देकर धरना स्थगित करा दिया था। लेकिन अभी तक अधिकारियों ने उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में अब कर्मचारियों का धैर्य जवाब दे रहा है, लिहाजा 30 मई से होने वाला धरना संविदा बहाली तक जारी रहेगी।