फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीतापुर से लखनऊ आ रही 40 यात्रियों से भरी बस टैंकर से टकराई, 12 घायल

Wed, 08 Feb 2023 10:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सड़क हादसे की वजह से सीतापुर हाईवे पर जाम की स्थिति बनी हुई है। सीतापुर से आ रहे ट्रैफिक को अंदर के रास्तों पर डायवर्ट किया गया है। वहीं लखनऊ से सीतापुर जाने वाले ट्रैफिक को भी अन्य रास्तों के लिए डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर से लखनऊ 40 यात्रियों को लेकर आ रही निजी बस हाईवे पर पौधों में पानी डाल रहे टैंकर से जा भिड़ी। बुधवार सुबह करीब दस बजे यह हादसा इटौंजा के बाबापुरवा मोड़ के पास हुआ। हादसे में चालक कलीम केबिन में फंस गया और 11 यात्री घायल हो गए। हादसे का कारण चालक  को झपकी आना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


राहगीराें व स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घायलों को रामसागर मिश्रा अस्पताल भेजा, जहां से चालक को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक इटौंजा रविंद्र कुमार के मुताबिक, घायल यात्रियों का कहना था कि रास्ते में कई बार चालक को झपकी आई। उससे मुंह धुलने को कहा गया, पर उसने एक न सुनी और हादसा हो गया। वहीं, चालक कलीम का कहना था कि बस को नेपाल बार्डर से लेकर आ रहा था। हाईवे पर अचालक ब्रेक फेल होे गए। बायीं तरफ  एक कार चल रही थी। जब तक बस को मोड़ पाता तब तक हादसा हो गया।

दुर्घटना में ये हुए घायल
लखीमपुर के बरगवा के गुल्लू सिंह, बहराइच के मोतीपुर के केशव सिंह, लखीमपुर के विनोद कुशवाहा व अजय चक्रवर्ती, बहराइच के अतुल कुमार, रायपुर इशानगर धरौरा की अनन्या, आकांक्षा, आयुषी, नीमसार के वसीम, लखीमपुर खीरी के ईशानगर का चालक कलीम और कंडक्टर मुन्ना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें