फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो पर 2.50 लाख का इनाम घोषित, पांच लाख करने की सिफारिश

Mon, 08 May 2023 11:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बताते चलें कि बदन सिंह उर्फ बद्दो 28 मार्च 2019 को पेशी पर जाने के दौरान मेरठ में पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर फरार हो गया था। बीते चार साल से वह अपने परिवार के साथ आस्ट्रेलिया में पनाह लिए है।
विज्ञापन
माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के कुख्यात माफिया बदन सिंह उर्फ बद्दो की गिरफ्तारी पर डीजीपी आरके विश्वकर्मा ने इनाम की धनराशि एक लाख रुपये से बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये कर दी है। साथ ही, इनाम की धनराशि को पांच लाख रुपये करने के लिए शासन से सिफारिश भी की है। उसके खिलाफ जल्द रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करने की तैयारी है। पूर्व डीजीपी एवं राज्यसभा सदस्य बृजलाल को जान से मारने की धमकी देने वाले बद्दो पर 40 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। सपा सरकार में आईबी की इस सूचना पर बृजलाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

विज्ञापन


बताते चलें कि बदन सिंह उर्फ बद्दो 28 मार्च 2019 को पेशी पर जाने के दौरान मेरठ में पुलिसकर्मियों को शराब पिलाकर फरार हो गया था। बीते चार साल से वह अपने परिवार के साथ आस्ट्रेलिया में पनाह लिए है। फरार होने के बाद उसकी लोकेशन फ्रांस, नीदरलैंड समेत कई अन्य देशों में भी मिली थी। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय के जरिए इन देशों से संपर्क भी साधा लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

वह अक्सर सोशल मीडिया पर उसने डेढ़ साल पहले सांसद बृजलाल की नई किताब ''पुलिस की बारात'' को लेकर इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट में आपत्तिजनक बातें भी लिखी थी। हत्या, डकैती, वसूली समेत तमाम जघन्य अपराधों को अंजाम दे चुके बद्दो की दस करोड़ से अधिक कीमत की संपत्तियों को राज्य सरकार जब्त कर चुकी है। हालांकि इनकी बाजार कीमत कई गुना अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें