फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी से मिले सपा महासचिव रामगोपाल, पार्टी नेताओं के उत्पीड़न से वाकिफ कराया

Mon, 01 Aug 2022 09:58 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शाम करीब सात बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। करीब 30 मिनट की वार्ता के बाद वह बाहर निकले। इस मुलाकात को सपाई सामान्य शिष्टाचार मुलाकात करार दे रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं सपा नेता रामगोपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने सोमवार शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। दोनों के बीच करीब 30 मिनट बातचीत हुई। इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि उन्होंने कार्यकर्ताओँ के उत्पीड़न की घटनाओं पर मुख्यमंत्री से  बात की है।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव शाम करीब सात बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे थे। करीब 30 मिनट की वार्ता के बाद वह बाहर निकले। इस मुलाकात को सपाई सामान्य शिष्टाचार मुलाकात करार दे रहे हैं। जबकि सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेताओँ एवं कार्यकर्ताओं पर लगातार हुई कार्रवाई को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी है।

पिछले दिनों फिरोजाबाद, एटा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा आदि जिलों में कई नेताओं के खिलाफ कार्रवाई हुई है। कई के मकान, दुकान और ईंट भट्टों को ध्वस्त कराया गया है। एटा में अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव व उनके भाई जुगेंद्र यादव की दुकान और बारातघर सहित अन्य संस्थानों पर कार्रवाई की गई थी। इन सभी मामलों की उन्होंने मुख्यमंत्री को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री व रामगोपाल के बीच विधान परिषद चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें