फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कोर्ट पहुंची राजा भैया की पत्नी, एमएलसी ने लिखा- सांच को आंच नहीं

Mon, 11 Sep 2023 12:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट कर दी है।
विज्ञापन
राजा भैया और पत्नी भानवी सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ कोर्ट पहुंच गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्विट कर दी है। उन्होंने ट्विट में लिखा है कि मैंने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया है। लखनऊ में सुनवाई है। उन्होंने यह भी लिखा कि धोखाधड़ी के इतने पुख्ता सबूत हैं कि तय समय के भीतर फैसला आएगा। नियति का चक्र अब चल चुका है।

विज्ञापन


इस ट्विट के जवाब में अक्षय प्रताप सिंह ने लिखा है कि आप ट्विटर पर यूपी पुलिस से इंसाफ मांग रही हैं। यह भी बता देतीं कि आपने दिल्ली में हमारे, इंद्रदेव पटेल, रामदेव सहित राजा भैया के छह सहयोगियों पर पहले ही एफआईआर दर्ज करा रखी है। हम भी चाहते हैं कि सच सामने आए। सांच को आंच नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें