राज्य सरकार ने एडीजी अग्निशमन सेवाएं और महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन में महिला सशक्तीकरण के कार्यक्रमों के पर्यवेक्षण का अतिरिक्त प्रभार संभाल रही पदमजा चौहान के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। उनको एडीजी महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन के पद पर तैनात करने के साथ एडीजी अग्निशमन सेवा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कार्मिक राजा श्रीवास्तव ने बुधवार को इसका आदेश जारी कर दिया।