सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि विपक्ष से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि लोग मायावती के नाम साथ नहीं तो मल्लिकार्जुन खरगे के नाम आएं। उन्होंने कहा कि इस बार दलित प्रधानमंत्री होना चाहिए। ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस बार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी अकेले निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य सिर्फ ड्रामेबाजी करते हैं।