फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : राज्यमंत्री के मोबाइल पर देश-विदेश आ रहे अश्लील कॉल और मैसेज, मुकदमा दर्ज

Fri, 24 Feb 2023 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

जिससे परेशान होकर हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं भाजपा कार्यालय द्वारा उनके फेसबुक आईडी हैक करने के मामले की भी शिकायत की गई। आरोप है कि हैकर ने फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील स्टोरी उनके नाम से पोस्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन
- फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर हैकरों के शिकार प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री भी हो गई। उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष सोनम किन्नर का मोबाइल हैक कर लिया गया। उनके मोबाइल पर देश-विदेश से कई अश्लील मेसेज व कॉल आ रहे हैं। जिससे परेशान होकर हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है। वहीं भाजपा कार्यालय द्वारा उनके फेसबुक आईडी हैक करने के मामले की भी शिकायत की गई। आरोप है कि हैकर ने फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील स्टोरी उनके नाम से पोस्ट कर रहे हैं। पुलिस ने दो केस दर्ज किया है। मामले की जांच साइबर क्राइम सेल की मदद से कर रही है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) सोनम किन्नर ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। सोनम के मुताबिक उनके मोबाइल को साइबर हैकरों ने हैक कर लिया है। उसे किसी पॉर्न साइट पर पोस्ट कर दिया गया है। जिसके कारण उनके मोबाइल पर पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के कॉल आ रहे है। कॉल करने वाले लगातार अश्लील भाषा में बातचीत कर रहे हैं। वहीं कई अश्लील मेसेज भी आये हैं।
फेसबुक आईडी हैक, अश्लील स्टोरी पोस्ट

वहीं राज्यमंत्री सोनम किन्नर का फेसबुक आईडी भी हैक हो गया है। भाजपा कार्यालय में उनके फेसबुक का संचालन करने वाले मनोज चौहान ने हजरतगंज थाने में तहरीर दी। मनोज के मुताबिक 12 फरवरी को सुबह 8 बजे सोनम का फेसबुक खोला। उस पर अश्लील स्टोरी पोस्ट की गई थी। हैकर्स ने मेरा पेज और एडमिन एक्सेस का सिस्टम भी समाप्त कर दिया है। जिससे मेरे मोबाइल पर पेज एक्सेस नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण अश्लील स्टोरी डिलीट भी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


विदेशों के कई संगठनों ने कॉल कर दी जानकारी
राज्यमंत्री सोनम के मुताबिक वह इंग्लैँड, अमेरिका सहित कई देश के ट्रांसजेंडर संगठनों से जुड़ी हैं। उनको इन संगठनों से जुड़े लोग कॉल कर इस तरह के अश्लील मेसेज व फेसबुक पर पोस्ट किये स्टोरी के बारे में जानकारी भी दी। सोनम के मुताबिक हैकर्स की हरकत से उनकी बदनामी हो रही है। कई ऐसे कॉल आये हैं, जिन्होंने भद्दी टिप्पणी की। जिसका जवाब भी नहीं दे सकती हैं। प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्रा के मुताबिक राज्यमंत्री सोनम किन्नर व भाजपा कार्यालय में उनके फेसबुक आईडी संचालक मनोज की तहरीर पर दो केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें