फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अब मुख्तार के साले आतिफ को ईडी ने गिरफ्तार किया, अब्बास से पूछा नाना की कंपनी से क्यों आए पैसे?

Tue, 08 Nov 2022 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आतिफ विकास कंस्ट्रक्शन में पार्टनर है। इसी कंपनी के जरिए पैसों का अवैध लेनदेन किया गया। ईडी इसकी जांच कर रहा है कि क्या आतिफ ने इस कंपनी के जरिए मनी लांड्रिंग एक्ट का उल्लंघन किया है या नहीं।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माफिया मुख्तार अंसारी के परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। हाल ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके बेटे अब्बास अंसारी को गिरफ्तार किया था। अब उसके साले शरजील रजा उर्फ आतिफ को गिरफ्तार किया है। ईडी ने गाजीपुर जिला जेल से आतिफ के रिहा होते ही गिरफ्तार कर प्रयागराज रवाना हो गई। जहां उससे पूछताछ की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक आतिफ विकास कंस्ट्रक्शन में पार्टनर है। इसी कंपनी के जरिए पैसों का अवैध लेनदेन किया गया। ईडी इसकी जांच कर रहा है कि क्या आतिफ ने इस कंपनी के जरिए मनी लांड्रिंग एक्ट का उल्लंघन किया है या नहीं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि आतिफ और उसके साथियों के खिलाफ 31 जनवरी 2022 को मऊ जिले के दक्षिण टोला थाने में गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें आतिफ के साथ ही मुख्तार अंसारी की पत्नी अफ्शां अंसारी, अनवर शहजाद, रविंद्र नारायण सिंह और जाकिर हुसैन को आरोपी बनाया गया था। मामले में 20 अक्तूबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आतिफ को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। 

प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित ईडी के कार्यालय में अब्बास अंसारी से हो रही पूछताछ
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की रिमांड पर आए मऊ से विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी एजेंसी के सवालों में उलझ गए हैं। वह ज्यादातर सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे हैं। प्रयागराज के सिविल लाइन स्थित ईडी के कार्यालय के बाहर पुलिस का पहरा है। ईडी के अफसर सवालों के लंबी फेहरिस्त और सुबूत के तौर पर दस्तावेज भी लेकर पूछताछ कर रहे हैं।
विज्ञापन

  

सूत्रों ने बताया कि ईडी के अफसर ने अब्बास के खातों में आए पैसों के बारे में जानकारी मांगी तो वह अफसरों को गुमराह करने लगा। लेकिन जब ईडी के अफसरों ने उसके नाना की कंपनी के खाते से उसके खाते में आई रकम के बारे में पूछा तो उसके होश उड़ गए। कई सवालों के जवाब में अब्बास अपने वकील की तरफ देखने लगते। वकील को भी सिर्फ उपस्थित रहने का आदेश है, इस लिए वह भी अब्बास की कोई मदद नहीं कर पा रहे। ईडी इसी तरह के लेन देन को लेकर पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कुल कितनी राशि की मनी लांड्रिंग की गई है। अब्बास अंसारी ने पैसों का निवेश और कहां-कहां किया है? अब्बास अंसारी से 12 नवंबर तक पूछताछ जारी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें