फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : व्यापारियों ने पूजा अर्चना कर राजनाथ सिंह की लंबी आयु की कामना की, प्रसाद वितरण किया

Sun, 09 Jul 2023 08:20 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

10 जुलाई को राजनाथ सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अशोक मोतियानी, अनिल बजाज,  सुरेश छबलानी के नेतत्व में व्यापारियों ने एक दिन पूर्व संध्या पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में राजनाथ सिंह की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर प्रसाद वितरण किया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनाथ सिंह के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर लखनऊ में व्यापारियों ने पूजा अर्चना कर लंबी आयु की कामना की है। 10 जुलाई को लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल अध्यक्ष अशोक मोतियानी, महामंत्री अनिल बजाज, व्यापारी नेता सुरेश छबलानी के नेतत्व में व्यापारियों ने एक दिन पूर्व संध्या पर दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पहुंच कर राजनाथ सिंह की लंबी आयु के लिए पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। लखनऊ के अलावा कानपूर और बनारस, गाजियाबाद, बरेली,  मेरठ सहित अन्य जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में  श्याम कृष्नानी, प्रभू जालान, घनश्याम दास, पुनीत लाल चंदानी, अशोक चांदवानी, लखन आहूजा ,पप्पू ग्रोवर, दीपक लौंगानी, जय मिगलानी, कमल गुलाटी सहित अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें