फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कोयला कारोबारी के साथ कमीशन एजेंट की तरह काम कर रहा था सिपाही, 43 लाख हड़प लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कोयला कारोबारी संजय सिंह ने सिपाही सुशील सिंह पर 43 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है। प्रतापगढ़ के पावर कारपोरेशन के विजिलेंस में तैनात सुशील कारोबारी के साथ कमीशन एजेंट के रूप में काम करता था।
विज्ञापन

गोमतीनगर के विजयखंड निवासी संजय सिंह ने वर्ष 2015 में गाजीपुर में नोनहरा स्थित जमीन यशवंत सिंह को बेची थी। इस दौरान यशवंत के भतीजे सुशील सिंह से परिचय हुआ था। 2018 में उसने व्यापार करने की बात कही। उन्होंने विश्वास कर सुशील के बताए पते पर 46 ट्रक कोयले के पहुंचा दिए। इसकी कीमत करीब 1.08 करोड़ थी। आरोपी ने 65 लाख लौटाए, लेकिन 43 लाख रुपये कई बार कहने के बाद भी नहीं दिए।
कई बार दबाव बनाने पर आरोपी ने धमकाया कि फर्जी मुकदमा लिखवा कर जेल भिजवा देगा। इससे सहमे संजय सिंह ने पुलिस महानिदेशक पावर कॉरपोरेशन से मिलकर शिकायत की थी। उनके निर्देश पर सुशील सिंह के खिलाफ गोमतीनगर थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें