फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लेवाना सुइट्स अग्निकांड मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, पिछली सुनवाई में उठाए थे ये सवाल

Wed, 07 Dec 2022 10:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के होटल लेवाना सुइट्स में हुए अग्निकांड मामले में पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी और  राज्य सरकार, एलडीए व अग्निशमन विभाग से पहले के आदेश के तहत मांगा गया जवाब साफ-साफ पेश करने को कहा था।

 
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने हाल ही में राजधानी के होटल लेवाना सुइट्स में हुए अग्निकांड मामले में दर्ज जनहित याचिका पर बुधवार को सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई के समय कोर्ट ने राज्य सरकार, एलडीए व अग्निशमन विभाग को आड़े हाथों लिया था।

विज्ञापन


कोर्ट ने इनकी कार्रवाई रिपोर्ट सख्त नाराजगी जताई थी। साथ ही खुली अदालत में ताकीद किया था-हम जमीन पर ठोस कार्रवाई चाहते हैं, जिससे इस मामले का हश्र, पहले अन्य याचिकाओं में दिए गए आदेशों जैसा न हो और लेवाना जैसी घटना फिर न हो।

न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति सौरभ श्रीवास्तव की खंडपीठ ने 3 नवंबर को इस तल्ख टिप्पणी के साथ राज्य सरकार, एलडीए व अग्निशमन विभाग से पहले के आदेश के तहत मांगा गया जवाब साफ-साफ पेश करने को कहा था।
विज्ञापन


एलडीए की तरफ से कहा गया था कि 95 भवनों के स्वामियों को अग्निसुरक्षा आदि की कमियां मिलने पर नोटिस दिए गए हैं। कोर्ट ने इसपर पूछा, क्या किसी भी बिल्डिंग को कानून के तहत सील करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी गई है? इसका कोई जवाब न मिलने पर कोर्ट ने सख्त नाराजगी जताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें