फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जयमाल के दौरान दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
LUCKNOW NEWS
विज्ञापन
मलिहाबाद। भदवना गांव में शुक्रवार रात राजपाल के घर बेटी के शादी समारोह की खुशियां छाई हुई थीं। बेटी शिवांगी शर्मा (23) सखियों के संग जयमाल लिए अभी स्टेज पर पहुंची ही थी कि गश खाकर गिर पड़ी। परिवार-रिश्तेदार उसेे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

राजपाल के दरवाजे पर लखनऊ के बुद्धेश्वर से बरात आयी। महिलाओं ने स्वागत गीत गाए। द्वारपूजा हुयी। माहौल खुशनुमा था। दोनों तरफ हंसी-ठिठोली चल रही थी। डीजे पर गाना भी बजने लगा- वरमाला का वक्त है देखो आ गया, आज भरा खुशियों का मौसम आ गया...। दूल्हा वरमाला स्टेज पर अपनी दुल्हनिया का इंतजार कर रहा था। उधर, दुल्हन भी सखी-सहेलियों के साथ लाल जोड़े में हाथों में वरमाला लिए आगे बढ़ रही थी। दोनों तरफ से वरमाला को यादगार बनाने की तैयारियां थीं। तभी अचानक से शिवांगी बेहोश होकर गिर पड़ी। सारा माहौल बदल गया। शिवांगी के पिता राजपाल बिलखते हुए बताते हैं, डॉक्टरों ने कहा कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। परिवार ने शनिवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। शिवांगी की मां कमलेश कुमारी, बहन सोनम, भाई अमित और कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें