फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सभी वर्गों की भागीदारी ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मोइन खान ने मुस्लिम समुदाय के घटते राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों की प्रभावी भागीदारी ही मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद मुस्लिम सांसदों का अनुपात करीब 4.4 प्रतिशत रहा, जबकि 2011 की जनगणना में मुस्लिम आबादी 14.2 प्रतिशत थी। उत्तर प्रदेश में मुस्लिम विधायकों की संख्या 2013 के 63 से घटकर 31 होने का भी उल्लेख किया। उन्होंने राजनीतिक दलों से प्रतिनिधित्व में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें