फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ई रिक्शा सवार महिला का बदमाशों ने लूटा पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
- इंदिरानगर के बी ब्लॉक की घटना, पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन



लखनऊ। गाजीपुर में 24 नवंबर को बाइक सवार बदमाशों ने नेहा चंदोला का पर्स लूट लिया। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

गाजीपुर में फैजाबाद रोड निवासी नेहा ने बताया कि वह 24 नवंबर को दोपहर में मां और बेटी के साथ ई रिक्शा से खरीदारी करके घर जा रही थीं। वह गाजीपुर बी ब्लॉक स्थित साई बाबा मंदिर के पास पहुंची थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर उनका पर्स लूट लिया। नेहा जब तक शोर मचातीं आरोपी भाग चुके थे। पर्स में मोबाइल और नकदी थी। पीड़िता ने खुद कुछ दिन आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की, मगर वे पकड़ में न आ सके। इस पर नेहा ने गाजीपुर पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्या के मुताबिक घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें