- पीड़ितों ने विभूतिखंड और पीजीआई थाने में दर्ज कराया केस
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने दो लोगों के खातों से 4.22 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने विभूतिखंड और पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विभूतिखंड के विराजखंड में रहने वालीं अनुपमा त्रिपाठी का मोबाइल साइबर ठगों ने सात नवंबर को हैक कर लिया। इसके बाद रात नौ बजे से रात 11 बजे तक उनके एसबीआई बैंक खाते से कई बार में 1.82 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता को इसकी जानकारी अगले दिन ट्रांजेक्शन के मेसेज मिलने पर हुई। बैंक पहुंचने पर अनुपमा को पता चला कि रकम विक्रम कुमार के खाते में ट्रांसफर हुई। अनुपमा ने साइबर क्राइम ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत की फिर बुधवार विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया। इसी तरह जालसाजों ने पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर पांच निवासी सुषमा के खाते से 2.40 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने पीजीआई थाने में शिकायत की। संबंधित थानों के प्रभारी निरीक्षकों के मुताबिक दोनों मामलों की जांच साइबर की टीम कर रह है।