रिपुदमन बने जोन सात के नए जोनल अफसर, विनीत बने अधिष्ठान प्रभारी
अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन कार्यमुक्त
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एक सप्ताह से खाली चल रही नगर निगम जोन सात के जोनल अधिकारी की कुर्सी अब भर गई है। नगर आयुक्त ने इस पद पर पीसीएस अफसर रिपुदमन सिंह को तैनात कर दिया है। यह अभी तक प्रभारी अधिकारी संपत्ति का काम देख रहे थे, जो अब भी देखते रहेंगे। इसके साथ ही प्रभारी अधिकारी अधिष्ठान विभाग की जिम्मेदारी जोन पांच के जोनल अधिकारी विनीत सिंह को दी गई है। यह भी पीसीएस अफसर हैं। यह दोनों जिम्मेदारी पहले पीसीएस अफसर विकास सिंह के पास थीं। वहीं अपर नगर आयुक्त पद पर तैनात रहे पीसीएस अफसर अभिनव रंजन को तबादले के बाद नगर आयुक्त ने कार्यमुक्त कर दिया है मगर शासन ने अब तक उनकी जगह पर किसी को तैनात नहीं किया है। ऐसे में यह पद खाली चल रहा है।