फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एलडीए ने सुशांत गोल्फ सिटी में पांच अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
एलडीए ने सुशांत गोल्फ सिटी में पांच अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए की प्रवर्तन टीमों ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की। सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में 65 बीघा क्षेत्र में की जा रही पांच अवैध प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाया गया। वहीं गोमती नगर विस्तार, इंदिरा नगर और चिनहट में छह अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किए। जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि ग्राम मलूकपुर, बक्कास, सरसवां और अहिमामऊ में अभियान चला। इस दौरान राम अवतार, एके सिंह, सुनील यादव, अक्षय सिंह, राकेश, लक्ष्मण मिश्रा की ओर से जा रही पांच अवैध प्लॉटिंगें ध्वस्त की गई। गोमती नगर विस्तार में अर्चना कौशल, सुनील कुमार जायसवाल की ओर से बनाए जा रहे दो बहुमंजिला भवनों को भी सील किया गया। जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि सर्वोदय नगर में विकास भवन के पास 300 वर्गमीटर पर मुन्ना की ओर से कॉम्प्लेक्स, इंदिरा नगर के पानी गांव में 150 वर्गमीटर पर मोहम्मद जमाल, खुर्रमनगर के अबरार नगर में 400 वर्गमीटर पर अरविंद मिश्रा, हरिनाम कॉम्प्लेक्स और चिनहट में अयोध्या रोड पर दयाल रेजीडेंसी में 400 वर्गमीटर पर गौरव पांडेय की ओर से बिना मानचित्र पास कराए व्यावसायिक निर्माण कराया जा रहा था। इनको सील किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें