फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम में धुंध ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, हैदराबाद से आई फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मौसम में धुंध ने बिगाड़ा विमानों का संचालन, हैदराबाद से आई फ्लाइट दिल्ली डायवर्ट

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बुधवार सुबह राजधानी में अचानक भयानक धुंध छा जाने के कारण विमानों के संचालन में दिक्कत पैदा हो गई। इसकी वजह से हैदराबाद से सुबह लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की एक उड़ान लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी और उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। जबकि धुंध के कारण सुबह के समय लखनऊ से जाने वाली कई उड़ाने घंटों देरी से रवाना हो सकी। वहीं ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध के कारण खाड़ी देशों को आने जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ाने भी रद्द कर दी गईं। बताते चलें कि राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह अचानक भयानक धुंध छा गई। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि इस धुंध की वजह से लखनऊ एयरपोर्ट पर दृश्यता कम हो गई। जिसके कारण हैदराबाद से सुबह 8:05 बजे लखनऊ पहुंची इंडिगो की उड़ान (6ई 608) लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं उतर सकी। लो विजिबिलिटी के कारण एटीसी से विमान को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। बाद में उसे दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। वहीं भयानक धुंध छा जाने के कारण सुबह 6:10 बजे लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 2108) करीब 1 घंटा देरी से और सुबह 6:15 बजे दम्माम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान (एक्सवाई 897) 9:05 बजे रवाना हुई। इसी तरह लखनऊ से सुबह 8:45 बजे बेंगलुरु जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 325) सवा घंटे बाद 10 बजे उड़ान भर सकी। उधर ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के कारण अबूधाबी से सुबह 6:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6ई 1416) को रद्द कर दिया गया। इसी तरह शारजाह से सुबह 7:05 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1424) रद्द कर दी गई। इसके अलावा दम्माम से शाम 8 बजे लखनऊ पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान (6 ई 98) भी रद्द हुई। जबकि लखनऊ से शाम को 8:35 बजे अबूधाबी जाने वाली इंडिगो की (उड़ान 6ई 1415) रद्द कर दी गई। इसी तरह रात 9 बजे दम्माम जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 97) और रात 10 बजे शारजाह जाने वाली इंडिगो की उड़ान (6ई 1423) भी रद्द कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें